संवाददाता, फरवरी 22 -- यूपी के कानपुर में शनिवार रात कार सवार प्रधान के बेटे और उसके साथियों ने दलित बस्ती में हमला बोलकर जमकर उत्पात मचाया। फायरिंग कर पहले दहशत फैलाई फिर एक दलित का घर फूंक दिया। चार घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। विधायक सरोज कुरील सीएचसी पहुंचीं और घायलों को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। ये मामला सजेती के मढ़ा गांव का है। सरगांव की प्रधान निधि यादव का बेटा अभय शनिवार दोपहर ट्रैक्टर ट्राली से भूसा लेकर घाटमपुर आ रहा था। मढ़ा गांव के महेश संखवार के घर के सामने एक मिक्सर मशीन खड़ी थी और उसकी भैंस बाहर बंधी थी। आगे राशन लेकर आया ट्रक भी खड़ा था, जिससे रास्ता संकरा था। इसी बात पर अभय व महेश की पत्नी भाग्यवती का विवाद हो गया। आरोप है कि भाग्यवती के बेटे कुलदीप, शिवम व संदीप आ गए और अभय को पीट दिया। उसके चेहरे पर चोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.