नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- बसपा सरकार में राज्य मंत्री रहे सतीश पाल पर बर्रा थाने में कारोबारियों को बंधक बनाकर पीटने और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि सतीश पाल ने 45 लाख रुपये में कानपुर देहात में स्थित अपनी जमीन बेची थी। जब कारोबारियों को जमीन के विवादित होने की जानकारी हुई तो विरोध किया। पीड़ित कारोबारियों के मुताबिक सतीश पाल ने घर आकर रुपये ले जाने को कहा। जब कारोबारी घर पहुंचे तो उन्हें बंधक बनाकर रॉड से पीटा। इटावा के फ्रेंडस कॉलोनी थानाक्षेत्र में भरथना चौराहे के पास रहने वाले टाइल्स कारोबारी अतुल गुप्ता, इटगांव के कमलेश बाबू और चौगान निवासी मनोज कुमार आपस में दोस्त हैं। मनोज कुमार ने बताया कि उन लोगों ने सतीश से चार साल पहले कानपुर देहात के झींझक इलाके में स्थित छह बीघे जमीन खरीदी। इस जमीन के लिए उन लोगों ने 45 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.