कानपुर, जून 10 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर के निजी अस्पताल में पांच वर्षीय मासूम तड़पती रही और डॉक्टर अनूप अग्रवाल फोन पर ही इलाज करते रहे। आखिरकार मासूम की जान चली गई। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस डॉक्टर से पूछताछ कर रही है। मकसूदाबाद निवासी निर्मल कुमार कपड़ा कारोबारी हैं। उनकी टिकरा में कपड़े की दुकान है। उनकी केजी में पढ़ने वाली बेटी आरवी कमल को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। चार दिनों से निर्मल अपनी बेटी का कल्याणपुर में सिंघल हॉस्पिटल में डॉ. अनूप अग्रवाल से इलाज करा रहे थे। हालांकि बच्ची को कोई आराम नहीं मिल रहा था। बीमारी के पांचवें दिन सोमवार को वह बेटी को लेकर सिंघल हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टर अनूप ने कहा कि बेटी को अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.