कानपुर, नवम्बर 18 -- कानपुर। प्रदेश स्तरीय पुरुष व महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या में 25 से 27 नवंबर के बीच किया जा रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन मंगलवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में ट्रायल के आधार पर हुआ। टेबल टेनिस कोच अभिसारिका यादव ने खिलाड़ियों का प्रदर्शन परखा और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में चुना। ग्रीनपार्क की क्रीड़ाधिकारी भानू प्रसाद ने बताया कि ट्रायल के आधार पर पुरुष वर्ग में वीर रावत, अधिराज मजूमदार, दक्ष सिंह, हर्ष वर्मा, शुभ तिवारी, मयंक शर्मा का चयन हुआ है। वहीं, महिला वर्ग की टीम में तारिणी कुशवाहा, तान्या राणा, मुस्कान सोनकर, प्रेक्षा तिवारी, देवर्षिका शुक्ला व साक्षी सोनकर का चयन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.