कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। विश्व हिन्दू परिषद कानपुर प्रान्त कार्यालय दुर्गा भवन श्री मुनि हिन्दू इंटर कालेज गोविन्द नगर में बजरंग दल के बैनर तले प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 27 लीग मुकाबले खेले गए। लीग मैचों में कानपुर पश्चिम, कानपुर उत्तर महोबा, हमीरपुर, उरई, फतेहपुर, झांसी ग्रामीण और कन्नौज जिलों की कबड्डी टीमें विजेता बनी। प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र ने किया। यहां कार्याध्यक्ष डा. उमेश पालीवाल, प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल, बजरंग दल प्रान्त संयोजक आचार्य अजीतराज, जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव वी.एस. गहलोत ने श्रीराम दरबार का पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। रेफरी वीर सिंह गहलोत के अलावा देवेंद्र त्रिपाठी, उमा, रागिनी एवं राघवेंद्र सिंह ने संचालन किया। प्रांत ...