कानपुर, अक्टूबर 14 -- दीपावली के मौके पर आतिशबाजी का बड़े पैमाने पर आबादी क्षेत्र में भंडारण हो रहा है। इसमें सीजनल विक्रेता क्षमता से कई गुना अधिक आतिशबाजी का स्टाक किए है। इसकी जानकारी होने पर अमराहट पुलिस ने पक्की महटौली में छापा मारकर 15 किलो के लाइसेंसधारक के यहां से 103 किलो आतिशबाजी बरामद की। मामले में विक्रेता के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। त्योहार के मौके पर सीजनल विक्रेताओं ने लाइसेंस की क्षमता से कई गुना अधिक आतिशबाजी का आबादी क्षेत्रों में भंडारण कर रखा है। एसपी श्रद्धा पांडेय ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर अग्निसुरक्षा के साथ स्टाक आदि को चेक करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में एसओ अमराहट राहुल कुमार ने पक्की महटौली गांव के सीजनल विक्रता चन्दन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.