कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मूसानगर थाना क्षेत्र के अमिलिहा गांव के एक युवक ने संदिग्ध हालात में बुधवार रात में घर में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है। अमिलिहा गांव का रहने वाला छब्बीस वर्षीय पंकज यादव पुत्र बालकराम यादव नोनापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र में लाइन मैन था । इधर कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर तनाव में रह रहा था। बुधवार रात में उसने घर के अंदर कमरे में लगा ली। इससे उनकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी ओमवती बदहवास हो गई। जबकि मां विजय लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रोते हुए परिजनों ने कहा कि उसकी मौत से उसके चार साल के मासूम बेटे प्रशांत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.