कानपुर, जुलाई 20 -- कानपुर देहात। यमुना में लगातार बढ़ रहे पानी से मूसानगर क्षेत्र के यमुना सेंगुर के संगम स्थल के आसपास के गांवों के लोगों की धड़कनें फिर से बढ़ने लगी हैं। पानी बढ़ने से आढन पथार के रास्ते की पुलिया के ऊपर पांच फुट तक पानी भर जाने से लोग आवागामान के लिए फिर से नाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। एमपी व राजस्थान में हो रही बारिश के चलते शनिवार दोपहर बाद से यमुना के जलस्तर में एकबार फिर से इजाफा शुरू हो गया है। उफनाई यमुना का पानी उल्टा सेंगुर नदी में जाने से यमुना सेंगुर के संगम स्थल वाले गांवों चपरघटा, आढ़न,पथार, मुसरिया, पड़ाव, कुंभापुर, नगीना, नयापुरवा, भुंडा व चपरघटा आदि गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। आढ़न पथार के रास्ते की पुलिया के ऊपर पांच फुट तक पानी भर जाने से लोग नाव के सहारे आवागमन करने को फिर से मजबूर हो गए हैं। केंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.