कानपुर, अक्टूबर 24 -- कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के रहने वाले एक आटो चालक ने गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास खड़े आम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जगन्नाथपुर गांव का रहने वाला बीस वर्षीय सूर्यांश तिवारी अज्ञटो चालक था। शराब पीने का आदी होने के कारण उसका अक्सर विवाद होता रहता था। गुरूवार रात में उसने गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास खड़े आम के पेड़ में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुाक्रवार सुबह उधर सेनिकले लोगों ने उसका शव आम के पेड़ में लटका देख उसके परिजनों को जानकारी दी। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। भाई की मौत से उसकी बहन कनक उर्फ राधा...