कानपुर, नवम्बर 10 -- भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर चौरा गांव के निकट रविवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें एक किशोर समेत दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस उनको लेकर सीएचसी आई जहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने किशोर के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। देवराहट थाना क्षेत्र के हरचरन का पुरवा गांव के 20 साल का गोविन्द सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह अपने ही गांव के कक्षा आठ के छात्र 15 साल के प्रहलाद पुत्र बबलू को लेकर बाइक से कालपी की ओर से भोगनीपुर की तरफ आ रहे थे। चौरा गांव के निकट झांसी-कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉ. राजवीर सिंह ने घायल गोविन्द सिंह को प्राथमिक उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.