प्रमुख संवाददाता, जनवरी 9 -- यूपी के कानपुर में किशोरी से दुष्कर्म मामले में गुरुवार को पुलिस ने आरोपित यूट्यूबर को जेल भेज दिया है, वहीं फरार दरोगा की तलाश की जा रही है। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिसके बाद डॉक्टरों ने दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया है। इसके साथ ही मामले में गैंगरेप की धारा भी बढ़ा दी गई है। मामले में निलंबित किए गए सचेंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने गैंगरेप की रिपोर्ट छह लाइन में लिखकर निपटा दी थी। सचेंडी क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को यूट्यूबर शिवबरन यादव ने काली स्कार्पियों में खींच लिया था। इसके बाद झांसी रेलवे लाइन किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पहले शिवबरन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। जांच हुई तो पता चला कि थाना प्रभारी व...