कानपुर, फरवरी 4 -- यूपी के कानपुर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में उस वक्त हंगामा मच गया। जब देर से कॉलेज पहुंचे छात्रों के साथ फैकल्टी और सुरक्षा गार्डों द्वारा छात्र-छात्राओं को कैंपस में पीट दिया गया। जानकारी के मुताबिक बीबीए, बीसीए और बीटेक के छात्र-छात्राओं समेत दो छात्राओं को डंडों से पीटा गया। ये मामला मंधना स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में है। जहां कॉलेज देर से आने पर देर फैकल्टी के साथ गार्डों स्टूडेंट्स को पीट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज में सैकड़ों छात्र-छात्राएं आक्रोशित हो गए और उन्होंने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ की और फैकल्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। हालात बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।एडीसीपी और एसीपी ने संभाला मौर्चा उधर, सूचना म...