कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर की 140 गोशाला 350 अफसरों को गोद दी गई हैं। इसमें चार स्तरीय मॉनीटरिंग टीम का घेरा बनाया गया है। जनपद स्तरीय नोडल, तहसील स्तरीय, उप नोडल और न्याय पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। सभी अफसर मॉनीटरिंग कर गायों की स्थिति के साथ हर स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर रिपोर्ट देंगे। सीडीओ दीक्षा जैन ने पहल की है। उन्होंने गोशाला की स्थिति को सुधारने के लिए चार स्तरीय घेरा बनाया है। इसके तहत गायों के स्वास्थ्य, भूसा-पानी से लेकर हर स्थितियों की महीनेवार रिपोर्ट अफसर देंगे। चारों एसडीएम को तहसील स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है। 34 जिला स्तरीय अफसरों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 30 उपनोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। 282 न्याय पंचायत स्तरीय नोडल अधिकारी निगरानी के लिए लगाए गए हैं। मुख्य प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.