कानपुर, फरवरी 13 -- शहर के ऐतिहासिक, धार्मिक, औद्योगिक एवं शैक्षिक महत्व के स्थलों का कश्मीरी युवाओं ने भ्रमण किया। सबसे पहले दल कानपुर प्राणि उद्यान पहुंचा। निदेशक कन्हैया लाल व वन रेंजर नवेद इकराम ने वन्य जीवों से जुड़ी जानकारी दी। जाजमऊ स्थित ऐतिहासिक हजरत मखदूम शाह अलाउल हक उर्फ दादा मियां दरगाह का भ्रमण किया। प्रतिभागियों को कानपुर के ऐतिहासिक चमड़ा उद्योग से परिचित कराया। उन्हें लेदर इंडस्ट्री की निर्यात क्षमता, रोजगार सृजन और 'मेक इन इंडिया' में उसकी भूमिका के बारे में भी बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.