बदायूं, मार्च 2 -- गांव स्थित खाटू श्याम धाम दर्शन करके लौटते समय कुंवरगांव कस्बे के पास हनुमान मूर्ति गंज मोड़ के पास बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा कर पड़ताल शुरू कर दी है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच हुआ है। कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के गांव उसरी के रहने वाले प्रीतम सिंह अपनी पत्नी नेहा देवी 28 वर्ष के साथ बरेली के आंवला कोतवाली के मनौना गांव स्थित खाटू श्याम धाम दर्शन करने के लिए आये थे। दर्शन करने के बाद वह पत्नी के साथ बदायूं वापस लौट रहे थे। जहां दंपति को एक होटल में प्रीतम को पत्नी के साथ रुकना था। शनिवार को वापस लौटते समय बाइक सवार दंपति कुंवरगांव कस्बे के हनुमान मूर्ति गंज मोड़ के पास पहुंचे तभी कोई वाहन बराबर निकाल कर गया, जिससे अनियंत्रित हुई बाइक से नेहा देवी सड़क पर गंभीर घायल हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.