अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़। राजकीय प्रदर्शनी के कृष्णांजलि सभागार में शुक्रवार को अनुभूति नाट्य इकाई, कानपुर द्वारा नाटक अदृश्य का मंचन किया गया। बॉलीवुड निर्देशक रतन राठौर के निर्देशन और सौरभ श्रीवास्तव के रूपांतरण वाले इस नाटक ने दर्शकों को रोमांच और हंसी से सराबोर कर दिया। कहानी एक उपन्यासकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। तांत्रिक अनुष्ठान के दौरान पहली पत्नी की आत्मा वापस आ जाती है। पति को साथ ले जाने के लिए उसकी कार के ब्रेक फेल कर देती है। संयोगवश, दूसरी पत्नी की मौत हो जाती है और दोनों भूतनी पत्नियां आपस में भिड़ने के बाद सहेलियां बन जाती हैं। प्रिया वर्मा, अंकिता चौधरी और मीत कमल के अभिनय ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव अग्रवाल अनु ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कृष्णांजलि म...