प्रमुख संवाददाता, दिसम्बर 21 -- कानपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को मधुमक्खियों के आने के बाद शनिवार को एहतियात बरतते हुए प्रशासन ने मधुमक्खियों को भगाने वाली दवा का छिड़काव कराया। दोपहर की बेंगलुरु की पहली फ्लाइट से शाम को मुंबई की अंतिम फ्लाइट तक 10 बार केमिकमल स्प्रे कराया गया। फ्लाइट आने-जाने के करीब पांच घंटे के बीच 10 बार छिड़काव कराया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से अक्सर पक्षी और मधुमक्खियां आ जाती हैं, जिनकी रोकथाम के लिए स्प्रे कराया जाता है। शुक्रवार को भी ऐसा हुआ लेकिन एक भी मधुमक्खी अगर फ्लाइट के भीतर घुस जाती तो फ्लाइट को नहीं उड़ाया जाता। कोहरे की वजह से बेंगलुरु की फ्लाइट शुक्रवार को 50 मिनट की देरी से कानपुर एयरपोर्ट पर आई थी। जब इस फ्लाइट को उड़ान भरना था, तब बाहर मधुमक्खियां आ गईं। छिड़काव कराकर उन्हें...