कानपुर, सितम्बर 21 -- कानपुर एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो प्लाइट में अचानक से एक चूहा नजर आया। विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, इसी बीच किसी यात्री की नजर विमान के अंदर चूहे पर पड़ गई। इसके बाद विमान में ही चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में विमान से यात्रियों को उतार कर चूहे को मारा गया। इस बीच तीन घंटे से ज्यादा फ्लाइट रनवे पर खड़ी रही। दिल्ली से दोपहर 2:15 पर इंडिगो की फ्लाइट कानपुर पहुंची थी। इसे वापसी में 2:55 पर दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। फ्लाइट के अंदर यात्री बैठ चुके थे। फ्लाइट उड़ाने भरने की तैयारी कर रही थी कि अचानक से एक यात्री को विमान के अंदर चूहा दिखाई दिया। चूहा देखकर यात्री चीख पड़ा। यात्री की चीख सुनकर अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान में यात्रियों की चीख-पुकार की खबर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.