फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 13 -- फर्रुखाबाद। कानपुर आईटी की एक टीम शहर पहुंची और ब्लॉक प्रिंटिंग को लेकर जानकारी हासिल की। ब्लॉक प्रिंटिंग कारोबार के गिरते ग्राफ को लेकर टीम ने मंथन किया। कई नए और पुराने कारीगरों से उनके अनुभव के बारे में जाना। टीम का मुख्य उद्देश्य रहा कि आखिर ब्लॉक प्रिंटिंग कारोबार बढ़ क्यों नहीं रहा है। इस पर टीम कई दिन यहां रुकेगी और ब्लाक प्रिंटिंग कारोबार गिरने के कारणों को खोजने का काम करेगी। टीम जिला उद्योग केंद्र भी पहुंची यहां से टीम कई कारखानों में गई। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त ने बताया कि टीम जिले में होने वाले ब्लाक प्रिंटिंग कारोबार के तब और कब की स्थिति पर आंकलन करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...