कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल कानपुर आईआईटी में आत्महत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को अर्थ साइंस के रिसर्च स्कॉलर राम स्वरूप ईशराम ने पीएचडी अपार्टमेंट की छठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह पत्नी और दो साल की बेटी के साथ रहता था। राजस्थान निवासी राम स्वरूप ईशराम एंजाइटी से पीड़ित था और उसकी काउंसिलिंग भी चल रही थी। 23 दिन के भीतर संस्थान में यह दूसरी आत्महत्या है। इससे पहले 29 दिसंबर को राजस्थान के ही बीटेक फाइनल ईयर के छात्र जयसिंह मीणा ने हाथ की नस काटने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी थी। राजस्थान के चुरू के गिरवरसर, विधासर निवासी राम प्रताप ईशराम का 25 वर्षीय बेटा राम स्वरूप ईशराम आईआईटी कानपुर में अर्थ साइंस विभाग से पीएचडी कर रहा था। वह पत्नी मंजू और दो साल की बेटी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.