फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 25 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कादरीगेट थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह के खिलाफ कोर्ट में दो अलग अलग मामले पेश हुये। एक मामले में प्रकीर्ण वाद दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। आवास विकास में एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ.भानुप्रताप कटियार ने अदालत में जनपद हरदोई के छितरामऊ गांव के इंद्रेश सिंह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें आरोप था कि उनके अस्पताल में इंद्रेश ने अपने बच्चे को इलाज के लिए तीन जनवरी को सुबह भर्ती कराया था। उसका इलाज किया गया। 31 जनवरी को सुबह 10:30 बजे अस्पताल की दवाई आदि का भुगतान करने के लिए मैनेजर ने कहा तो इंद्रेश और एक अन्य व्यक्ति ने महिला मैनेजर के साथ धक्का मुक्की की। उसका हाथ मरोड़ दिया जिससे उसका अंगूठा फ्रेक्चर हो गया। महिला मैनेजर से उस दिन की जमा की गयी धनराशि लूट ली गयी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.