मुजफ्फर नगर, जनवरी 14 -- विधवा बेटी से छ: दिन की नवजात बच्ची को छीनकर हत्या करने के इरादे से छीना झपटी का विरोध करने पर चाकूओं से कातिलाना हमले में विधवा की मां -मौसी को घायल करने के मामले में जेठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। भोपा थाना गांव निवासी दिलशाद ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि बीते शुक्रवार शाम भोकरहेड़ी निवासी नजर मोहम्मद, सावेज, जावेद व भोपा निवासी फुरकान जबरदस्ती मेरे घर के अन्दर घुस आए तथा मेरी विधवा बेटी सानिया को गाली गलौज करते हुए उसकी छ: दिन की नवजात पुत्री को संपत्ति की हकदार बताते हुए हत्या करने के इरादे से छीना झपटी करने लगे। मेरी पत्नी इसराना व मेरी साली शहराना ने बच्ची को बचाने के लिए इनका विरोध किया तो इन्होंने जान से मारने की नीयत से दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया था जिसमें दोनों घायल हो गयी थी। प्...