समस्तीपुर, मार्च 16 -- समस्तीपुर। जिला निबंधन कार्यालय में 137 कातिबों का निबंधन है। इनकी पीड़ा है कि परिसर में बैठने के लिए इन्हें स्थायी जगह नहीं दी गई है। इस कारण भीषण गर्मी व बारिश के दिनों में काफी परेशानी होती है। कातिबों का कहना है कि यहां बड़ी संख्या में लोग रोजाना रजिस्ट्री कराने के लिए आते हैं। इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी होती है। इसके बावजूद शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। गंदगी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इनका दर्द यह भी है कि जब से ऑनलाइन काम शुरू हुआ है, इनके पास ग्राहकों की संख्या कम होती जा रही है। इससे उन्हें आर्थिक तौर पर नुकसान होता है। इन्होंने बताया कि नया रिकॉर्ड रूम के निर्माण के नाम पर उनलोगों से जगह खाली करा ली गई। तब से बरसात के दिनों में बैठने में परेशानी होती है। वरीय अधिकारियों को इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.