सराईकेला, फरवरी 15 -- सरायकेला।कांड्रा थाना क्षेत्र के काण्ड्रा बाजार से शनिवार को चोरी की गई स्कूटी पंजीयन जेएच22एच-9300 को तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह करीब 7 बजे पदमपुर ग्राम काण्ड्रा टोल के पास पकड़ी। चोरी स्कूटी के साथ अभियुक्त जितेन प्रधान उर्फ कातला (34) हरिडीह गांव थाना- गम्हरिया को गिरफ्तार किया गया। जितेन प्रधान उर्फ कातला इससे पूर्व वर्ष 2022 में आरआईटी थाना से मोटसाईकिल चोरी में जेल जा चुका है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया साथी आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है कंदरा पुलिस ने बताया कि लगातार अभियान के तहत चोरी की गई मोटरसाइकिल को जप्त किया जा रहा है। मालूम हो कि पिछले दिनों भी जिले के कई स्थानों से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.