बेगुसराय, जनवरी 7 -- बलिया, एक संवाददाता। चार जनवरी को नेपाल के काठमांडू से बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन कर अपने घर बिहार के बेगूसराय जिला अंतर्गत बलिया लौट रहे तीन दोस्तों की मौत सड़क दुर्घटना में हो जाने के बाद बुधवार की सुबह तीनों दोस्तों के शव को निजी वाहन से बलिया लाया गया। यहां से पटना के बाढ़ निवासी रजनीश कुमार उर्फ गोल्डन के शव को लेकर परिजन बाढ़ के लिये रवाना हो गए। बड़ी बलिया निवासी अरविंद कुमार गुप्ता व मनसेरपुर पंचायत के वार्ड नं. 3 सादीपुर करारी निवासी रमेश प्रसाद सिंह के पुत्र समरजीत कुमार सिंह उर्फ गिट्टू का शव उनके निवास स्थान पर लाया गया। मृतकों के घर शव पहुंचते ही तीनों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के बच्चे अपने पिता का शव देखकर बिलख-बिलखकर रो रहे थे। उनके करुण क्रंदन से चारों ओर वातावरण ...