प्रयागराज, मई 29 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। अलोपीबाग स्थित विवेकानंद पार्क गुरुवार शाम 300 से अधिक घरों की जलापूर्ति ठप रही। नलकूप का बिजली कनेक्शन काटे जाने से शाम को पानी का संकट हुआ। बताया जा रहा है कि विवेकानंद पार्क के पास बिजली के तारों की मरम्मत हो रही थी। इसके चलते क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद की गई थी। बिजली का काम पूरा होने के बाद क्षेत्र की सप्लाई बहाल कर कर दी गई। शाम पांच बजे के बाद लोगों के घरों में पानी नहीं मिला तब नलकूप की बिजली सप्लाई बंद होने की बात सामने आई। बिजली विभाग के एसडीओ को सूचित किया गया तो रात लगभग आठ बजे नलकूप की बिजली आपूर्ति बहाल की गई। अलोपीबाग के पूर्व पार्षद कमलेश सिंह ने बताया कि रात नौ बजे तक पार्क के आसपास घरों में पानी मिला। इसके चलते आसपास के क्षेत्र में भी शाम को लो प्रेशर पर पानी मिला।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.