महाराजगंज, अगस्त 20 -- महराजगंज, निज संवाददाता। घुघली-आनंदनगर वाया महराजगंज नई रेल लाइन में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। जिले के 52 गांव से 52.7 किमी लंबी यह नई रेल लाइन गुजरेगी। प्रथम फेज में घुघली से लेकर महराजगंज में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन तक नई लाइन बिछाने का कार्य होगा। पहले फेज में नई रेल लाइन की राह में 895 पेड़ बाधक बन रहे हैं। इसको काटने के लिए रेलवे ने वन विभाग से अनुमति मांगा है। वन विभाग ने 140 पेड़ों के काटने का परमिट जारी कर दिया है। विशेष परियोजना में शामिल घुघली वाया महराजगंज नई रेल लाइन के लिए रेलवे बोर्ड ने मार्च 2019 में 958.27 करोड़ रूपया स्वीकृत किया है। 2027 तक इसे पूर्ण करना है। नई रेल लाइन के लिए महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर ओवर ब्रिज, रोहिन नदी पर पुल समेत 25 बड़े व आठ छोटे पुल बनाए जाएंगे। रेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.