जहानाबाद, फरवरी 19 -- ट्रॉली का चक्का खुलकर बाहर निकल जाने से हुआ हादसा घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी जहानाबाद मुख्य सड़क पर काजीसराय के समीप गुरुवार की दोपहर धान की बोरी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली बीच सड़क पर ही पलट गई जिसके चपेट में आने से बगल में खड़ी एक स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दरअसल ट्रैक्टर ट्रॉली पर धान के बोरा लेकर जहानाबाद की तरफ जा रहा था तभी काजीसराय के समीप ट्रैक्टर ट्राली का चक्का बाहर निकलकर रोड पर दौड़ने लगा और ट्रॉली बीच सड़क पर ही पलट गई। गनीमत यह रही कि उस समय अगल-बगल कोई आदमी नहीं था नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। ट्रॉली का छक्का काफी दूर तक सड़क पर दौड़ते रहा गनीमत यह रही इसके चपेट में भी कोई व्यक्ति नहीं आया। ट्रैक्टर ट्राली के पलटने के कारण धान का बोरा बगल में सड़क किनारे ...