बांदा, मई 24 -- बांदा। संवाददाता काजीटोला में दूल्हा-दुल्हन की कार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कार मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरी घटना में बारातियों से भरी बोलेरो में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे बोलेरो सवार 10 बाराती घायल हो गए। बिंसडा थानाक्षेत्र के सिंहपुर इटवा गांव निवासी 23 वर्षीय विमल की गुरुवार को शादी थी। बारात बिंदकी गई थी। शुक्रवार दोपहर वह 22 वर्षीय दुल्हन काजल को विदा कराकर कार से वापस गांव लौट रहा था। बबेरू के काजीटोला के पास सामने से आए ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में कमासिन थानाक्षेत्र के महेड़ गांव निवासी जितेंद्र यादव पुत्र शारदा प्रसाद की बारात कमासिन के अमरहिया पुरवा गई थी। रात हो द...