बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता प्रतिवर्ष की भांति मकर संक्रांति पर ओरन के चरैया मैदान में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहलवानों ने कुश्तीकला का प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। दंगल में प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आयोजक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश कुमार द्विवेदी रहे। मोनू पहलवान मथुरा व विवेक पहलवान राजस्थान का हाथ मिलवाकर कुश्ती का प्रारंभ कराया। मोनू पहलवान विजेता रहे। दंगल का संचालन बुद्धू गर्ग, लवकुश पहलवान व ननकाई पहलवान ने किया। चीता पहलवान पंजाब व पुष्कर पहलवान फतेहपुर की कुश्ती बराबरी पर छूटी। जागृति पहलवान मर्का को काजल पहलवान बांदा ने हराया। मोंटी पहलहवान झांसी को रामफल पहलवान मझीवां ने हराया। दंगल के आयोजक बबलू पांडे, रामबाबू त्रिपाठी, शिवम् द्विवेदी, बालकृष्ण तिवारी, अमन द्विवेदी, प्रदीप पांडे, रमाकांत त्रिपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.