गाजीपुर, सितम्बर 20 -- सैदपुर। भारतीय लोकवाणी पार्टी ने जिला स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। नगर के वार्ड 8 राजेंद्र नगर निवासी काजल किन्नर को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उक्त जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दुबे ने पत्र जारी कर दी है। उन्होंने यह मनोनयन पार्टी के हित में बताया है। वहीं समाजसेवी काजल किन्नर के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के पश्चात समर्थकों व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के साथ ही संगठन के विस्तार और सामाजिक उत्थान में योगदान को देखते हुए ये अहम जिम्मेदारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.