लखीमपुरखीरी, नवम्बर 7 -- विकास खंड पसगवां के अंतर्गत न्याय पंचायत बाईकुआं में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कागज़ों तक ही सीमित रह गई। क्षेत्र के सभी 29 विद्यालयों के बच्चों के भाग लेने का प्रावधान होने के बावजूद, कार्यक्रम में महज कुछ विद्यालयों के नाममात्र के छात्र ही शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, आयोजन को लेकर विद्यालयों को समय से पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई। जिसके चलते अधिकांश विद्यालयों के बच्चे प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सके। वहीं, आयोजन स्थल पर बच्चों से अधिक संख्या में शिक्षक मौजूद दिखाई दिए, जिससे कार्यक्रम के उद्देश्य पर सवाल उठने लगे हैं। प्रतियोगिता में न तो खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे और न ही ग्राम प्रधान या अन्य जिम्मेदार अधिकारी। उनकी अनुपस्थिति से यह आयोजन औपचारिकता भर साबित हुआ। ग्रामीणों का कहना है ...