मुजफ्फर नगर, फरवरी 1 -- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि केन्द्र सरकार का आम बजट 2026 कागजों में बहुत बढ़िया लगा लेकिन इसका गांव, किसान व खेती से कोई सरोकार नहीं है। इससे गांव के लोगों को कोई फायदा नहीं होगा। यदि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को ही छह हजार से बढ़ाकर 12 हजार कर दिया जाता है, तो किसानों को सीधे लाभ मिलता। किसानों को न तो मेडिकल सुविधा मिल रही है। शिक्षा के क्षेत्र में किसान परिवार के पढ़ने वालों को कोई लाभ मिल रहा है। रही सही कसर यूरिया खाद की बोरी में भी नहीं छोड़ी। पहले यूरिया खाद का 50 किलो की बोरी हुआ करता था, बाद में 45 किलो और अब 40 किलो का ही यूरिया खाद रहेगा। राकेश टिकैत ने कहा कि यूरिया खाद की बोरी में भी 10 किलो खाद कम कर दिया गया। किसानों की उपज और सुविधा बढ़ाने के बजाए उसे दिन...