मैनपुरी, मार्च 21 -- मैनपुरी। शहर के आगरा बाईपास रोड पर बसाए गए ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यवसाय को फिर से विकसित करने के लिए बड़े संकल्प लेने की आवश्यकता है। हर महीने इस संबंध में बैठक होती है। जिले के बड़े अफसर इस बात को कहते भी हैं कि ट्रांसपोर्ट नगर फिर से बसाया जाएगा, लेकिन बैठक होने के बाद अफसरों का संकल्प कागजों में दफन हो जाता है। यही वजह है कि मैनपुरी के ट्रांसपोर्ट नगर को फिर से बसाने की सारी योजना अब तक फेल साबित होती रही है। ट्रांसपोर्ट नगर में दुकानें बनाई गई। गोदाम विकसित किए गए। माल ढुलाई के संसाधन उपलब्ध कराए गए। सड़क बनाई गई और यहां परिवहन विभाग, कृषि विभाग का स्थाई दफ्तर भी तैयार किया गया। मगर अफसोस प्रशासन ने इन सारी कोशिशों को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। धीरे-धीरे मनमानी शुरू हुई अराजकता पैदा होने लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.