अमरोहा, जनवरी 10 -- हसनपुर, संवाददाता। तकनीकी खामी के चलते तहसील क्षेत्र के 659 किसान बाढ़ से फसल क्षति का मुआवजा हासिल नहीं कर सके हैं। भूमि की फर्द और बैंक खातों के नाम में गड़बड़ी की वजह से इन किसानों को 24 लाख 83 हजार 636 रुपये रिलीज नहीं हो सका। प्रशासन त्रुटि संशोधन के बाद मुआवजा दिलाने की हर संभव कोशिश में लगा है। जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष बरसात के मौसम में गंगा में बाढ़ आने की वजह से तहसील क्षेत्र के तमाम किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। शासन के आदेश पर तहसील प्रशासन ने लेखपाल आदि के माध्यम से बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर प्रभावित 7742 किसानों को चिन्हित किया था। 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति पर तहसील क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए तीन करोड़ 26 लाख 90555 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। तहसील में आयोजित कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.