गिरडीह, जनवरी 21 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया-बगोदर अनुमंडल क्षेत्र के करम्बा निवासी जागेश्वर साव अपनी रैयती भूमि पर कब्जा नहीं मिलने से क्षुब्ध होकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में डीसी गिरिडीह, एसडीपीओ बगोदर-सरिया को आवेदन सौंपते हुए पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे। आवेदन में उल्लेख है कि खाता संख्या 46 के अंतर्गत प्लॉट संख्या 16, 45/1, 119, 301, 366 सहित अन्य भूखंडों में कुल लगभग 8.03 एकड़ भूमि उनके नाम दर्ज है। संबंधित भूमि की नियमित रूप से रसीद कटती रही है तथा विधिवत सीमांकन भी कराया जा चुका है। इसके बावजूद कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा बनाए रखा गया है। पीड़ित का आरोप है कि इस संबंध में अंचल कार्यालय बगोदर में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.