जहानाबाद, सितम्बर 8 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के काको मोड़ के समीप एक युवक का मोबाइल फोन लेकर एक उचक्का फरार हो गया और फिर उसने मोबाइल धारक युवक से ठगी करने की कोशिश की। अपने साथ हुई घटना के संबंध में हरपुर गांव के निवासी युवक कृष्ण कुमार ने सोमवार को पुलिस को सूचना दिया है। इस मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अपने साथ हुई घटना के संबंध में उक्त युवक का कहना है कि वह अपने एक रिश्तेदार के साथ किसी काम से जहानाबाद शहर के काको मोड़ के पास आए थे और बातचीत कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने अपना मोबाइल फोन वहीं पर एक टेबल पर रखा था। उसके बाद वहीं पर सक्रिय दो उचक्के ने मौका पाकर उनका मोबाइल फोन उड़ा लिया। युवक सोमवार को पुन: उसी जगह पर गए और दो संदिग्ध चेहरे को देखा। उन्होंने संदेह के आधार पर उससे कहा कि इसी जगह से आपने मेरा मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.