जहानाबाद, अप्रैल 7 -- काको ,निज संवाददाता। काको बाजार में सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब महिला बाजार से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर खड़े टेम्पो और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर बनी दुकानों के कारण सड़क काफी संकीर्ण हो गई है। इसी कारण दिन भर रुक-रुक कर जाम लगता रहता है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है।घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से काको सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान स्वर्गीय कालिया दास की पत्नी के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर थे।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.