जहानाबाद, अप्रैल 7 -- 33 हजार वोल्ट ट्रांसमिशन लाइन पर मेंटेनेंस, छह घंटे रहेगा पावर कट काको, निज संवाददाता जिले के काको और शकूराबाद में मंगलवार को दोपहर में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। 33 हजार वोल्ट की ट्रांसमिशन लाइन पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। कनीय अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान ट्रांसमिशन लाइन के आसपास पेड़ों की टहनियां काटी जाएंगी, ताकि लाइन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे। यह कार्य उपभोक्ताओं को भविष्य में निर्बाध बिजली सेवा देने की दिशा में उठाया जा रहा है। बिजली विभाग ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे जरूरी कार्यों को पहले ही निपटा लें और मेंटेनेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.