जहानाबाद, फरवरी 17 -- भू विवाद से लंबित मामलों को एक सप्ताह के अंदर करें निष्पादित सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए गए निर्देश जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम अंलकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में भूमि विवाद, दाखिल खारिज, परिमार्जन, अभियान बसेरा, भूमि मापी, ई-मापी, माननीय उच्च न्यायलय में दायर मामलों के निष्पादन इत्यादि से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में डीएम के द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को लंबित मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित करने का निदेश दिया। बैठक में अंचल स्तर पर दाखिल खारिज एवं ई-दाखिल खारिज संबंधित कार्यों के निष्पादन के ...