लखनऊ, नवम्बर 11 -- लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को काकोरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 12 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, ठाकुरगंज, दुबग्गा व माल में 06 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई प्रवर्तन जोन-3 एवं जोन-7 की टीम ने की। प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि फिरोज, अब्बास, अमरजीत, इरशाद, हाफिज व अन्य द्वारा काकोरी में 12 अलग-अलग स्थानों पर लगभग 50 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी। इस दौरान निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन...