लखनऊ, मार्च 19 -- काकोरी में बिजली गुल होने से नाराज लोग जबरिया उपकेंद्र में घुस गये। बंद बिजली सप्लाई चालू कर दी। इससे एक ही बार में बिजली दुरुस्त कर रहे कई कर्मचारियों की जान को खतरा हो गया। शहर में यह पहला ऐसा मामला है। 14 तारीख की इस घटना में जूनियर इंजीनियर की तहरीर पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया। बिजली विभाग के अफसरों के अनुसार पावर कट होने की स्थिति में हंगामे और प्रदर्शन की घटनाएं अक्सर होती रहती है। जबरदस्ती असलहा लहराकर पावर सप्लाई चालू करने का मामला पहली बार सामने आया है। लेसा के एफसीआई उपकेंद्र में 14 मार्च की रात करीब तीन बजे ब्रेकडाउन हुआ था। इससे बड़े इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। इससे परेशान लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया, लेकिन कर्मचारियों ने सकारात्मक जवाब नहीं दिया। इससे पतौरा निवासी रामबक्श भड़क गया और फोन पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.