लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ, संवाददाता। शौच करने गई महिला से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़िता ने काकोरी थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। ग्राम बहरु निवासी रजनी ने बताया कि वह 22 जनवरी की शाम अपने नाबालिक पुत्र अर्जुन के साथ नहर किनारे शौच करने गई थी। जैसे ही वह नहर किनारे पहुंची कि पीछे से एक बाइक सवार दो लोग बगल से निकले। कुछ दूर आग जाकर बाइक रुक गई। थोड़ी देर बाद बाइक में पीछे बैठा युवक आया और मोबाइल छीनकर भाग गया। पीड़िता अपने घर गई और परिजनों को मोबाइल लूट होने की जानकारी दी। पीड़िता ने काकोरी थाने में अज्ञात बाइक सवार दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...