लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। काकोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दबंग महिला को मारापीटा। शोर सुनकर मां को बचाने आई बेटी से दबंग ने छेड़छाड़ की। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी पीड़िता और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महिला अपने परिवार संग काकोरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है। पीड़िता ने बताया कि एक फरवरी की सुबह गांव का ही एक दबंग अपने बेटे और साथियों के साथ घर में घुसकर उन्हें मारने लगा। शोर सुनकर उनकी बेटी उन्हें बचाने के लिए दौड़ी। आरोप है कि दबंग का बेटा उनकी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। यह देखकर महिला जोर-जोर से चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। भीड़ को आता देखकर आरोपी मां-बेटी को जान से मारने की धमकी द...