बागपत, अगस्त 8 -- काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी वर्षगांठ के समापन समारोह का शुक्रवार को लखनऊ से सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। अधिकारियों ने अमर क्रांतिकारियों के बलिदान को नमन करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा, एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रसारण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने काकोरी के वीर सपूतों रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी और रोशन सिंह की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अधिकारियों ने हर घर तिरंगा अभियान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.