लखनऊ, फरवरी 14 -- श्रीराम अनाथालय अलीगंज से भागी व उनके साथ रह रहीं बच्चियां अब अपने घरों को जाने लगी हैं। काफी समझाने बुझाने और काउन्सिलिंग के बाद इसके लिए तैयार हुई हैं। पिछले कुछ दिनों में 24 किशोरियां जा चुकी हैं। इनकी फीडबैक अच्छी मिल रही है। रांची की एक और किशोरी भी जाने को तैयार हो गई है। अलीगंज के श्रीराम अनाथालय व किशोरी संरक्षण गृह से अक्तूबर 2024 में नौ किशोरियां ग्रिल काटकर भाग निकली थीं। बाद में पुलिस ने इन्हें अलग अलग स्थानों से पकड़ा था। लापरवाही की वजह से अनाथालय से किशोरियां भागी थी। जिसके चलते इस अनाथालय को बंद कर दिया गया था। यहां की सभी बच्चियों को पारा के सरकारी किशोरी संरक्षण गृह में शिफ्ट कर दिया गया था। तब से यह बच्चियां यहीं रह रही थीं। इन बच्चियों को उनके घरों को वापस भेजने की कवायद लम्बे समय से चल रही थी। लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.