गोरखपुर, मार्च 24 -- गोरखपुर। निज संवाददाता दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग एवं प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को कॅरियर काउंसलिंग एवं इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता बालाजी एकेडमी के डॉ. अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि काउंसलिंग से विद्यार्थी अपने अंदर के हुनर को पहचान पाते हैं, जिससे उन्हें कॅरियर का चयन करने में कोई परेशानी नहीं होती है। आज के प्रतियोगी परिवेश में सफलता प्राप्त करना है तो तकनीकी शिक्षा का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है। इस मौके पर डॉ. पवन पाण्डेय, डॉ. दीपक साहनी, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. संजय त्रिपाठी, डॉ. चंडी प्रसाद पांडेय, डॉ. अभय मालवीय, डॉ. सुभाष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.