सोनभद्र, नवम्बर 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। मिशन शक्ति के तहत महिला थाना राबर्ट्सगंज में रविवार को परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान काउंसलिंग के बाद छह दंपति एक साथ रहने को राजी हुए जबकि दो लोगों को अगली तिथि दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज के नेतृत्व में महिला थाना राबर्ट्सगंज पर परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। परामर्श केंद्र में कुल छह वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गई, जिनमें आपसी मनमुटाव, संप्रेषण की कमी एवं अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। महिला थानाध्यक्ष ने सभी दम्पतियों को आपसी संवाद, विश्वास और धैर्य बनाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.