लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- महिला थानाध्यक्ष श्रद्धा सिंह ने काउंसलरों के साथ पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी मनमुटाव की सुनवाई करने के बाद चार जोड़ों को विदा किया। महिला थाना में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साक्षी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के शिकायती पत्रों की सुनवाई की। काउंसलर नीति गुप्ता, कुसुम गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी के सहयोग से काउंसलिंग के बाद चार जोड़े एक साथ रहने को राजी हो गए। पति-पत्नी की विदाई कराई गई है। साथ ही ऐसे मामले जिसमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने समझने के लिए दोनों पक्षों की सहमति से समय दिया गया है। इस दौरान उप निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य महिला आरक्षी सीता, अर्पणा मिश्रा, महिला आरक्षी सारिका चौहान का काफी सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.