अमरोहा, दिसम्बर 23 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर में चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। रात की बात छोड़िए अब दिन के उजाले में बेखौफ अंदाज में घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजी दो घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। जहां चोरों ने एक दुकान के काउंटर पर रखा आईफोन चोरी कर लिया तो वहीं दूसरी घटना में चोर सड़क किनारे खड़े ऑटो रिक्शा का बैटरा चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलसा बाईपास निवासी शमी कैलसा रोड स्थित मोहम्मद आलम की गारमेंट्स की दुकान पर नौकरी करता है। घटना रविवार शाम छह बजे की है। शमी ने अपना आईफोन चार्जिंग पर लगाया था जो काउंटर पर रखा था। मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के बाद शमी थोड़ी देर के लिए किसी काम से दुकान के बाहर गया था। उसी दौरान दुकान में घ...